फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Asphalting begins on the pothole-ridden Mandi-Pathankot Highway.

Mandi News: गड्ढों में गुम मंडी-पठानकोट हाईवे पर बिछने लगा तारकोल

Thu, 15 Oct 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Asphalting begins on the pothole-ridden Mandi-Pathankot Highway.
हरकत में आया एनएचएआई, अक्तूबर में टारिंग पूरी करने का लक्ष्य
विज्ञापन

इंपैक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। महीनों से गड्ढों से जूझ रहे मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हाईवे की बदहाली को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के सात दिन बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने क्षतिग्रस्त सड़क पर तारकोल बिछाने का काम तेज कर दिया है। इससे वाहन चालकों को हिचकोले भरे सफर से राहत मिलेगी और हादसों का खतरा भी कम होने की उम्मीद है।
मानसून के दौरान घट्टा से घटासनी, उरला और पधर तक कई जगह सड़क की टारिंग उखड़ गई थी। इसके बाद हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए थे। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इन गड्ढों से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ था। अब विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों कुलदीप और आशीष के साथ वाहन चालकों मुनीष और केवल ने सड़क सुधार का काम शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हाईवे को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सड़क किनारे नालियों का विस्तार भी जरूरी है।बुधवार को एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित ने बताया कि घटासनी से उरला तक सड़क पर पूरी तरह टारिंग की जाएगी। वहीं, घट्टा से चौंतड़ा और जोगिंद्रनगर तक सड़क की हालत सुधारने के लिए पैचवर्क किया जाएगा। विभाग ने अक्तूबर में ही टारिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed