फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Asha workers will check people for TB symptoms every Sunday

Mandi News: आशा वर्कर हर रविवार को लोगों में जांचेंगी टीबी के लक्षण

Sun, 21 Jul 2024 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 21 Jul 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
Asha workers will check people for TB symptoms every Sunday
मंडी के जोनल अस्पताल में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम   की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते ज
मंडी। लगातार तीन माह हर रविवार को आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों में क्षयरोग के लक्षणों की जांच करेगी। संभावित मरीज के बलगम का नमूना लेकर अपने नजदीकी टेस्टिंग केंद्र में भेजेगी। टीबी मुक्त हिमाचल का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अभियान के प्रचार व प्रसार के लिए ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। हर स्वास्थ्य खंड में हर माह की 24 तारीख को निक्षय दिवस मनाया जाएगा। शनिवार को क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक में इस संबंध निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने की। बैठक का संचालन करते हुए जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ. अरिंदम राय ने बताया कि जिला में टीबी के रोगी की पहचान उपरांत उपचार सफलता की दर लगभग 90 प्रतिशत है। व्यस्क टीबी टीकाकरण अभियान के के तहत 16 जुलाई तक लगभग 92 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। निर्धारित लक्ष्य को जल्द हासिल करने के लिए कहा गया है। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के परामर्शदाता डॉ. आत्मिका नायर परामर्शदाता, राज्य शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी लक्की शर्मा, परामर्शदाता सुनील कुमार व सभी बीएमओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed