फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Artists rocked the last cultural evening of Maa Tripura Bhairava Mela

मां त्रिपुर भैरवा मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मचाया धमाल

Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Artists rocked the last cultural evening of Maa Tripura Bhairava Mela
मंडी के पंडोह में आयोजित मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देतीं गायिका गीता भारद्वाज। सं - फोटो : Mandi
पंडोह (मंडी)। सयोगी पंचायत में आयोजित सात दिवसीय मां त्रिपुर भैरवा मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सारेगामापा फेम गीता भारद्वाज और बीएस भारद्वाज ने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

अंतिम संध्या में बीबीएमबी के सहायक मुख्य अभियंता सुंदरनगर विमल मीणा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर संध्या का आगाज किया। इससे पहले मेला कमेटी और पंचायत प्रधान प्रधान वीना महंत ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

गीता भारद्वाज ने मंच पर आते ही चट्ठिए नी दर्द फिराक वालिए, तम्मा तम्मा लोगे, पिया तू अब तो आजा, पहाड़ी गीत इक अधिया मंगाई जा रहे, साहेबा रिइए बीबीए आदि हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति से पंडाल में बैठे लोगों को नाचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुल्लू से बीएस भारद्वाज ने भी नॉन स्टाप नाटियों से हाजिरी भरी वहीं सुंदरनगर के सुरेश सोहल ने इक हसीना थी एक दिवाना था, मेरेया शराबणुआ आदि गीत और नाटियां प्रस्तुत कीं। इससे पहले स्थानीय कलाकार रेखा, शेर सिंह ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। बुधवार दोपहर को मेले में कुश्ती का आयोजन किया गया।

इसमें मंडी के देव और सुंदरनगर के मुकेश ध्वाल संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए। इस दौरान निकाली जलेब की प्रदेश भाजपा चुनाव प्रचार समिति के संयोजक प्रवीण शर्मा ने अध्यक्षता की। उन्होंने रिबन काट कर दंगल का शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबला मंडी के देव कुमार और सुंदरनगर के नामी पहलवान मुकेश धवाल के बीच रोचक मुकाबला हुआ। दंगल में कोई निर्णय न निकले पर दोनों पहलवानों को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed