{"_id":"6767f5a5bec588d4910334b1","slug":"artificial-limbs-distributed-to-disabled-people-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1025-143469-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण करने के दौरान अधिकारी व अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रामलीला मैदान में दिव्यांगों को कृत्रिम और सहायक उपकरण बांटे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने की।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और एलिम्को संस्था के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जोगिंद्रनगर उपमंडल के कुल 37 दिव्यांगजनों को करीब 3.19 लाख रुपये के 60 उपकरण वितरित किए।
इनमें व्हीलचेयर, कान की मशीनें, ट्राइसाइकिल आदि शामिल रहीं। जीवन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कृतसंकल्प है। दिव्यांगजनों को सामान्य व्यक्तियों की तरह जीवन-यापन करने और उनके जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए गए हैं।
तहसील कल्याण अधिकारी जोगिंद्रनगर चंदनवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिए सभी उपमंडलों में जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। संवाद