{"_id":"696d25be4b0def32b705a3f4","slug":"arrangements-should-be-made-for-safety-during-highway-construction-ajay-mandi-news-c-90-1-ssml1025-182976-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे निर्माण में सुरक्षा के किए जाएं प्रबंध : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे निर्माण में सुरक्षा के किए जाएं प्रबंध : अजय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे के विस्तार कार्य के दौरान द्रंग में एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। खस्ताहाल उच्च मार्ग पर वाहन चालकों ने सुरक्षा के अधूरे प्रबंधों पर सवाल उठाए हैं। चालकों ने नाराजगी जाहिर कर एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग उठाई है।
पधर से द्रंग और मंडी तक चल रहे हाईवे विस्तार कार्य के बीच मैगल, नारला, मेहड़ में क्षतिग्रस्त सड़क पर वाहन चालकों के सुरक्षा प्रबंधों पर लापरवाही बरती जा रही है। अब द्रंग में पूर्व में स्थापित पुलिस चौकी के समीप पहाड़ को हटाने के लिए सुबह, दोपहर और देर रात तक कटान जारी है। यहां न तो चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और न ही कर्मचारी तैनात है। ऐसे में यहां बड़ा हादसा होने की आशंका बनी है।
वाहन चालक अजय ठाकुर, शशि शर्मा, मुनीष, सुनील कुमार के अनुसार पहाड़ी को काटकर हाईवे की सड़क पर चट्टानें और बड़े पत्थर गिराए जा रहे हैं। सात और नौ मील में पहाड़ी से चट्टानें गिरने से कई वाहन चालक जान गंवा चुके हैं। यहां पर भी 90 डिग्री में पहाड़ी का कटान किया जा रहा है। उपरोक्त वाहन चालकों ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक मंडी से आग्रह किया है कि द्रंग के समीप चल रहे पहाड़ी कटान कार्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करवाने के साथ पुलिस का पहरा बैठाया जाए।