फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Army worm destroyed maize crop in Karsog

करसोग में आर्मी वर्म ने तबाह की मक्की की फसल

Mon, 19 Jul 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Army worm destroyed maize crop in Karsog
करसोग में मक्की की फसल पर आर्मी वर्म कीट ने हमला कर दिया है। इससे पौधे गिर रहे हैं। - फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मक्की की फसल पर कीटों ने हमला किया है। आर्मी वर्म कीट मक्की की फसल को तबाह कर रहा है। कीट ने मक्की की पत्तियों को काटकर फसल को पूरी तरह से बरबाद कर दिया है।
विज्ञापन

किसान तरह-तरह के स्प्रे कर थक चुके हैं, लेकिन कीट लगातार फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। किसानों के सामने मक्की की फसल को बचाने का संकट पैदा हो गया है। उपमंडल के घैणी शैदल पंचायत सहित अन्य पंचायतों में किसानों ने कृषि विभाग से फसल को बचाने के लिए उपाय बताने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

घैणी शैदल पंचायत के अधिकतर क्षेत्रों में आर्मी वर्म के हमले ने मक्की की फसल तबाह कर दी है। कृषि विभाग ने फील्ड अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने और किसानों को स्प्रे शेड्यूल को लेकर जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में 3700 हेक्टेयर में मक्की की बिजाई की है। इसमें करीब 370 हेक्टेयर में मक्की की फसल पर आर्मी वर्म का हमला हुआ है। समय रहते सही तरह से छिड़काव नहीं किया गया तो मक्की की फसल को और अधिक नुकसान हो सकता है।
घैणी शैदल के किसान सेवक राम का कहना है कि मक्की में कीड़ा लगा है। इसने फसल तबाह कर दी है। किसान स्प्रे करके भी थक चुके हैं, इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।

....
मक्की की फसल में आर्मी वर्म का अटैक हुआ है। आर्मी वर्म की रोकथाम के लिए किसान मक्की की फसल में एक लीटर पानी में एक मिलीलीटर क्लोरोपायरीफॉस का छिड़काव करें। फील्ड अधिकारियों को भी किसानों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
-डॉ. मीना, विषयवाद विशेषज्ञ, करसोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed