{"_id":"6a86ff08b8b50585630b4566","slug":"created-a-ruckus-after-reaching-home-drunk-smashed-doors-with-a-hammer-mandi-news-c-90-1-ssml1045-209853-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 54 सड़कें बंद, 11 बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 54 सड़कें बंद, 11 बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली और पेयजल आपूर्ति पर असर नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारी बारिश के बीच जिले में सड़कें बंद होने का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम चार बजे तक मंडी जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 54 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। हालांकि सुबह दस बजे तक बंद 65 सड़कों में से 11 को बहाल कर दिया गया है। जिला आपदा संचालन केंद्र की शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार बिजली के ट्रांसफार्मर (डीटीआर) और पेयजल आपूर्ति योजनाओं के बाधित होने की कोई सूचना नहीं है।
सबसे अधिक 32 सड़कें सराज मंडल में बंद हैं। इसके अलावा थलौट में सात, सरकाघाट में पांच, पधर में चार, सुंदरनगर, गोहर और धर्मपुर में दो-दो तथा जोगिंद्रनगर में एक सड़क बंद है। मंडी-कोटली-धर्मपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-003) भी रोपड़ू के पास अवरुद्ध है।
रिपोर्ट के मुताबिक बंद 54 सड़कों में एक राष्ट्रीय राजमार्ग, एक प्रमुख जिला सड़क (एमडीआर) और 52 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। सुबह की स्थिति में सराज में 37, थलौट में 11, सरकाघाट में पांच, गोहर और धर्मपुर में दो-दो, जोगिंद्रनगर व पधर में एक-एक तथा एनएच-003 पर एक सड़क बंद थी। शाम तक सराज में पांच और थलौट में चार सड़कें बहाल की गई हैं। उधर, डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि विभागीय टीमें बहाली कार्य में जुटी हुई है।