फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Arisha became the winner in breaking the pot, Himma Devi became the winner in musical chair.

Mandi News: मटका फोड़ में अरिशा, म्यूजिकल चेयर में हिम्मा देवी रही बनी विजेता

Sat, 24 Feb 2024 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Arisha became the winner in breaking the pot, Himma Devi became the winner in musical chair.
जिलेभर में धूमधाम से मनाई गुरु रविदास जयंती, जगह-जगह हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

मंडी के सुहड़ा वार्ड में विधायक अनिल शर्मा ने अदा की पवित्र झंडा रस्म



संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। श्री गुरु रविदास महाराज की 647वीं जयंती मंडी जिला भर में धूम धाम से मनाई गई। इस दौरान गुरुद्वारों में भजन कीर्तन, झंडा रस्म व भंडारों का भी आयोजन किया गया। मंडी शहर के सुहड़ा वार्ड में गुरु रविदास पंचायत कमेटी द्वारा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मंडी शहर भर में नगर कीर्तन निकाला गया। रात को शब्द कीर्तन व भजनों का दौरा चलता रहा। जिसमें विभिन्न भजन मंडलियों ने रात भर गुरु महिमा का गुणगान किया।

शनिवार को सुबह 11:30 बजे सदर विधानसभा के विधाक अनिल शर्मा ने गुरु रविदास मंदिर प्रांगण व ऐतिहासिक गुरू बाबा झल्ला गुरुद्वारा में पवित्र झंडा रस्म अदा कर सभी को बधाई दी। रविदास सभा के प्रधान भालचंद्र व ने बताया कि जयंती समारोह के जिलाभर की रविदासी संगत और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वहीं नव ज्योति खेलकूद एवं सांस्कृतिक कला मंच द्वारा कोच भूपेंद्र पाल की अध्यक्षता में दोपहर बाद विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की म्यूजिकल चेयर स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में पूनम और वरिष्ठ वर्ग में हिम्मा देवी विजेता रही। मटका फोर स्पर्धा में आरिशा विजेता रही। रस्सा कस्सी स्पर्धा लड़कियों में भूमिका की टीम और लड़कों में रोहित की टीम विजेता रही। जबकि महिलाओं की रस्सा कस्सी स्पर्धा में किरन की टीम विजेता रही। कला मंच की ओर से सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में रविदास सभा के उप प्रधान ब्यासा देवी, हंस राज, सचिव गोपाल, कोषाध्यक्ष खेम चंद, सदस्यों में देवेंद्र नाथ, सुरेंद्र कुमार, भूपेंद्र पाल, देव राज, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट, पार्षद वीरेंद्र आर्य, योगराज, सुदेश कुमारी, नेहा, मनीष कपूर, कला मंच के प्रधान इंद्रपाल, सचिव जय कुमार, राज कुमार, संजय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed