फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ar fell near Dhamachyan, woman dies, youth injured

धमच्याण के पास लुढ़की कार, महिला की मौत, युवक गंभीर जख्मी

Tue, 18 Jan 2022 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
ar fell near Dhamachyan, woman dies, youth injured
मंडी के धमच्याण के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। चौहारघाटी की धमच्याण पंचायत में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर जख्मी हो गया। उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया है। पधर पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला डिपो से राशन लाने के लिए थलटूखोड़ गई थी। यहां से वापस लौटते उसने कार से लिफ्ट ले ली। धमच्याण के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे दोनों गंभीर जख्मी हो गए। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर दोनों को सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां से नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। महिला की पहचान सवारी देवी (62) निवासी धमच्याण के रूप में हुई है। गंभीर जख्मी युवक राकेश कुमार (18) गांव डेहरधार, ग्राम पंचायत तरसवाण का है। चिकित्सकों अनुसार युवक जख्मी हुआ है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed