फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apply for Creche Worker and Anganwadi Helper posts by the 30th.

Mandi News: क्रैच कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए 30 तक करें आवेदन

Wed, 10 Jun 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Apply for Creche Worker and Anganwadi Helper posts by the 30th.
मंडी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति-पालना योजना के तहत क्रैच वर्कर, हेल्पर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की बाल विकास सेवाएं योजना के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए इच्छुक महिला आवेदक सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्रंग और एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में 30 जून शाम 5 बजे तक अपने आवेदन कर सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग कुंदन हाजरी ने बताया कि इन पदों के लिए 7 जुलाई को एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर और 4 जुलाई को बाल विकास परियोजना अधिकारी पधर कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार के दिन आवेदक अपने मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित हो सकते हैं। ग्राम पंचायत जोगिंद्रनगर के वार्ड नंबर दो में क्रैच वर्कर व क्रैच हेल्पर का 1-1 पद भरा जाएगा। जबकि, ग्राम पंचायत नौहली के आंगनबाड़ी केंद्र बटधार, भराड़ू के भौरा, ग्राम पंचायत धमच्याण के खरयाण, ग्राम पंचायत सिलग के चैहड़ा में सहायिका के 1-1 पद भरे जाएंगे। बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार 30 जून शाम 5 बजे तक अपने आवेदन-पत्र व दस्तावेज संबंधित कार्यालयों में जमा करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed