{"_id":"67f7b0cdc86b72848907d25f","slug":"apply-for-bpl-by-30th-swati-dogra-mandi-news-c-90-1-ssml1025-152984-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल के लिए 30 तक करें आवेदन : स्वाति डोगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल के लिए 30 तक करें आवेदन : स्वाति डोगरा
विज्ञापन
सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)। बीपीएल सूची में अपना चयन करवाने को लेकर इच्छुक परिवार 30 अप्रैल तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने वीरवार को विकास खंड गोपालपुर और धर्मपुर की सभी पंचायतों के परिवारों से बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इच्छुक परिवार 30 अप्रैल तक अपनी संबंधित पंचायत में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। बताया कि बीपीएल सूची के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
इसमें संबंधित पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। समिति की ओर से तैयार की गई सूचियों को 15 जून तक सार्वजनिक जांच के लिए संबंधित पंचायत के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जाएगा। जुलाई में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इसमें बीपीएल सूची पर पारदर्शी रूप से चर्चा की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि चयन की संपूर्ण प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक पूरी कर दी जाएगी। संवाद