{"_id":"692d9c0acd7d10681206fe52","slug":"applications-invited-for-asha-workers-mandi-news-c-90-1-ssml1045-177931-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आशा कार्यकर्ताओं के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आशा कार्यकर्ताओं के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। स्वास्थ्य खंड रत्ती के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों और वार्डों में आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ. पीयूष वैद्य ने बताया कि ग्राम पंचायत धार वार्ड नंबर 2, 3 चंदेह में एक पद, मांथला वार्ड नंबर 4 मसवाड़ी में एक पद, मांडल वार्ड नंबर 3 टिकरी, वार्ड 4 गैहरा में एक पद, भयारटा वार्ड 1, 2 में एक पद, नगर परिषद नेरचौक में नेर 2, वार्ड 4 ढांगू में एक पद आशा कार्यकर्ता का रिक्त है।
इन पदों पर भर्ती की जा रही है। डॉ. पीयूष ने बताया कि इच्छुक महिला 10 दिसंबर शाम 5 बजे तक अपना आवेदन खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रत्ती में कर सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षिक योग्यता आठवीं पास और शहरी क्षेत्र में दसवीं पास रखी गई है। पद के लिए केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। आशा कार्यकर्ता के पद के लिए महिला की आयु 25 से 45 वर्ष होनी चाहिए। संवाद