फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Application process begins for admission to all three nursing courses.

Mandi News: नर्सिंग के तीनों कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Fri, 17 Jul 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Application process begins for admission to all three nursing courses.
बीएससी, पोस्ट बेसिक बीएससी और एमएससी नर्सिंग के लिए 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) नेरचौक ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई रात 11:55 बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। तीनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा दो अगस्त को प्रस्तावित है।
प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी होगी। एमएससी नर्सिंग के लिए सामान्य वर्ग का आवेदन शुल्क 3600 रुपये तथा एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2000 रुपये निर्धारित किया गया है। एमएससी नर्सिंग में केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क और अन्य नियमों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है। उधर, एएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार भवानी ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed