फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Application date extended till 31st for temporary Patwari recruitment

Mandi News: अस्थायी पटवारी भर्ती के लिए आवेदन तिथि 31 तक बढ़ाई

Thu, 23 Jan 2025 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 23 Jan 2025 05:24 AM IST
विज्ञापन
Application date extended till 31st for temporary Patwari recruitment
मंडी। जिला मंडी में 88 रिक्त पटवारी पदों को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह तिथि 20 जनवरी तक थी। इन पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो को निर्धारित शर्तों के आधार पर अस्थायी नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

राजस्व मामलों का निपटारा करने के लिए इन पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो की अस्थायी भर्ती की जा रही है। नियुक्ति उम्मीदवार को 25 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। शुरूआत में इन पदों को तीन माह के लिए भरा जाएगा। नियुक्त किए गए अधिकारी के कार्य की दक्षता को देखते हुए आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

इच्छुक पात्र उम्मीदवार को आवेदन पत्र के साथ सत्यापित दसवीं प्रमाण पत्र, सेवानिवृति प्रमाण पत्र तथा शपथ पत्र अवश्य संलग्न करना होगा। उम्मीदवार द्वारा हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष की सेवा की हो। उनके विरुद्ध किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित न हो। उम्मीदवार की आयु पद के 65 साल से अधिक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि आवेदन पत्रों की संख्या विज्ञापित पदों से अधिक होने की स्थिति में तुलनात्मक कम आयु के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति अस्थायी है। संबंधित नियुक्ति अधिकारी द्वारा किसी भी समय समाप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती से वर्तमान में पटवारियों की प्रमोशन पर कोई असर नहीं होगा और प्रमोशन की दृष्टि से इन पदों को खाली ही माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed