फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Appeal made to the minister to improve the road of Baggi Chowk

Mandi News: मंत्री से बग्गी चौक की सड़क सुधारने की लगाई गुहार

Wed, 04 Jun 2025 06:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Appeal made to the minister to improve the road of Baggi Chowk
नेरचौक (मंडी)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नाचन दौरे के दौरान व्यापार मंडल बग्गी और स्थानीय लोगों ने उनसे बग्गी चौक की सड़क में सुधार करवाने की गुहार लगाई। देवीदहड़ से लौट रहे मंत्री के काफिले का स्थानीय लोगों ने बग्गी चौक पर स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बग्गी चौक की सड़क की दयनीय हालत को भी दर्शाते हुए इसके सुधार की मांग की। बताया कि बग्गी चौक की सड़क पर सफर करना जोखिम भरा रहता है। स्थानीय निवासी नेक राम, जीत राम, राम प्रकाश, सोहन लाल, राकेश आदि ने लोक निर्माण मंत्री से आग्रह किया कि वह जल्द इस समस्या का समाधान करवाएं।
विज्ञापन

बग्गी पंचायत की पूर्व प्रधान अंजू देवी ने कहा कि बग्गी चौक पर सड़क ही हालत दयनीय हो चुकी है। गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि ग्रामीणों ने बग्गी सड़क की हालत के बारे में जानकारी दी। बग्गी चौक की हालत में सुधार लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed