{"_id":"6645117525c8b26bdb074204","slug":"anurag-would-have-been-called-a-patriot-only-when-agniveer-had-raised-his-voice-against-the-scheme-raizada-mandi-news-c-90-1-ssml1026-126458-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग तभी देशभक्त कहलाते, जब अग्निवीर योजना के खिलाफ आवाज उठाते : रायजादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग तभी देशभक्त कहलाते, जब अग्निवीर योजना के खिलाफ आवाज उठाते : रायजादा
Thu, 16 May 2024 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 16 May 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर/टिहरा (मंडी)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा बुधवार को जिला मंडी के धर्मपुर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमलावर रहे। उन्होंने धर्मपुर के रखोह, चोलथरा, टीहरा, डरवाड, सरी और मढ़ी में बैठक आयोजित कीं।
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर देश भक्ति की बहुत बातें करते हैं, लेकिन अग्निवीर योजना लागूकर युवाओं का भविष्य से अंधकार में डूबोने वाली अपनी केंद्र सरकार के खिलाफ आज दिन तक आवाज नहीं उठा पाए। अनुराग ठाकुर तभी असली देशभक्त कहलाते, अगर अग्निवीर योजना को बंद करने के लिए संसद में आवाज उठाते।
रायजादा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हिमाचल की आवाज बनकर अग्निवीर योजना के खिलाफ संसद में आवाज उठाएंगे। इसके लिए अगर सड़कों पर उतरना पड़ा, तो भी पीछेे नहीं हटा जाएगा। केंद्रीय मंत्री अपने प्रदेश के लिए भी आवाज नहीं उठा पाए, जिन्होंने अपना वोट देकर संसद में भेजा। राष्ट्रीय आपदा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रदेश हित की बात नहीं कर सके। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता प्रदेश की अनदेखी का हिसाब देने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन
सतपाल रायजादा ने कहा कि कांग्रेस ने सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस देकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया है, जबकि भाजपा और इनके सांसद अनुराग ठाकुर सदा ओपीएस के खिलाफ रहे हैं। इस मौके पर धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद, महासचिव रितेश ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विकास राही, ज्ञान सिंह कटवाल, शिव कुमार वर्मा, सुनील शर्मा व अशोक कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।