फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   anti terrorist day

छात्रों, शिक्षकों ने ली आतंकवाद के खात्मे की शपथ

Fri, 20 May 2016 10:29 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 20 May 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
anti terrorist day
धर्मपुर में आतंकवाद विरोधी दिवस पर कर्मचारियों को शपथ दिलाते एसडीएम किशोरी लाल। - फोटो : अमर उजाला

पधर/ जोगिंद्रनगर/ धर्मपुर/ रिवालसर (मंडी)। जिलेभर में स्कूल में आतंकवाद विरोधी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए। नेताजी सुभाष चंद्र स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में आतंकवादी विरोधी दिवस प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। उधर, राजकीय उच्च पाठशाला त्रैंबली में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक हरि सिंह चौहान ने की। उन्होंने स्कूल स्टाफ और बच्चों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई।

विज्ञापन


पाठशाला में आतंकवाद विरोधी प्रतियोगिता करवाई गई। निबंध लेखन में रीतिका प्रथम, कोमल द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग में पंकज प्रथम, विशाल द्वितीय, जतिन तृतीय और नारा लेखन में नेहा प्रथम, अंकित द्वितीय, सिमरन तीसरे स्थान पर रही। उधर, सीसे स्कूल कुफरी, बड़ीधार, उरला, झटिंगरी, द्रंग, टांडू सहित सभी शिक्षा संस्थानों में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया और स्कूली बच्चों ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रुब्बल में आतंकवाद विरोधी दिवस पर छात्रा अनामिका ने स्टॉफ और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य गोपाल चंद शर्मा ने विद्यार्थियों से सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उधर, धर्मपुर में एसडीएम किशोरी लाल ने कर्मचारियों को आतंकवादी विरोधी दिवस पर शपथ दिलाई। उधर, राजकीय हाई स्कूल सेरला खाबू में आतंकवादी विरोधी दिवस मनाया गया। जिसमें बलदेव सिंह प्रशिक्षित कला अध्यापक ने आतंकवादी विरोधी दिवस के बारे में विस्तार से बच्चों को जानकारी दी। मुख्याध्यापक प्रदीप गुप्ता ने छात्रों और अध्यापकों को आतंकवाद विरोध पर शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थी, अभिभावक और स्कूल के प्राध्यापक भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed