{"_id":"681cf95d63ec39b35801fb18","slug":"anshika-tops-in-speech-and-yashita-tops-in-painting-mandi-news-c-90-1-mnd1001-155421-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भाषण में अंशिका और चित्रकला में यशिता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भाषण में अंशिका और चित्रकला में यशिता अव्वल
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महादेव में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने की। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में डाॅ. सीवी रमन सदन की अंशिका ने प्रथम, डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम सदन की तमन्ना द्वितीय और कल्पना चावला सदन के पार्थ ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कनिष्ठ वर्ग में सावित्री बाई फुले सदन की कनिका ने प्रथम, डाॅ. सीवी रमन के नीरज ने द्वितीय, सृष्टि ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में यशिता राणा प्रथम, कशिश द्वितीय तथा कोमल एवं सृष्टि ने तृतीय स्थान अर्जित किया। निबंध लेखन में भावना, सूर्यांश, विनीता ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में अंशिका प्रथम, चंचल द्वितीय और भावना तृतीय रहीं। संवाद