फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Another case of jaundice surfaced in Sarkaghat

Mandi News: सरकाघाट में पीलिया का एक और मामला आया सामने

Sun, 23 Nov 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Another case of jaundice surfaced in Sarkaghat
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में एक सप्ताह से पीलिया के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को पीलिया का एक नया मरीज सामने आया। अब तक कुल 20 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिनमें से 8 मरीज वर्तमान में उपचाराधीन हैं। चिंता की बात यह है कि लगभग सभी मरीज सरकाघाट कॉलेज और एक निजी स्कूल से संबंधित हैं।
विज्ञापन

मामले सामने आने के बाद आनन फानन में विभाग जलस्रोतों की साफ सफाई समेत अन्य आवश्यक गतिविधियां कर रहा है, लेकिन रोजाना सामने आ रहे मरीजों ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। सरकाघाट कॉलेज प्रबंधन ने पानी की सभी टंकियों और आरओ फिल्टरों की पूरी तरह से सफाई कर दी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार कॉलेज परिसर में स्वच्छता और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सरकाघाट कॉलेज प्राचार्य आरआर कौंडल ने बताया कि आवश्यक चीजें कर ली गई हैं। वहीं, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि विभाग की टीम स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में जल स्रोतों का निरीक्षण कर रही है। विभिन्न स्थानों से पानी के सैंपल लेकर लैब भेजे जा रहे हैं। क्षेत्र के प्रमुख जल टैंक बरच्छवाड़ और तमेहड़ा की सफाई पूरी कर सैंपल परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल सरकाघाट एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में 8 मरीज उपचाराधीन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed