{"_id":"6249d8e93737af265a094430","slug":"anish-won-marathon-in-jogindernagar-mandi-news-sml404570744","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के अनीश बने मैराथन के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के अनीश बने मैराथन के विजेता
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर मेले में आयोजित मैराथन में धावकों को हरी झंडी दिखाते बीडीओ चौंतड़ा।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के राज्यस्तरीय लघु शिवरात्रि मेले में रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। चार वर्गों में मैराथन करवाई गई। इसका शुभारंभ बीडीओ चौंतड़ा विवेक चौहान ने किया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
मैराथन की थीम दौड़ेगा इंडिया फिट रहेगा इंडिया रही। इसमें लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में 21 किलोमीटर की दौड़ में मंडी के धावक अनीश चंदेल ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुंदरनगर के रमेश दूसरे और जोगिंद्रनगर के राहुल तीसरे स्थान पर रहे।
नागेंद्र, राजपाल, प्रवीण, रोहिल, रमण, अजीत और रिखी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। महिला वर्ग की 11 किलोमीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर की तमन्ना पहले, गंगा दूसरे तथा शिया तीसरे स्थान पर रही। आस्था, अंजना, ज्योति, आयुषी, सिजुल, पूनम और तानिया को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। अंडर-16 लड़कों के वर्ग की छह किलोमीटर की दौड़ में जोगिंद्रनगर के विक्रम प्रथम, रोहित द्वितीय और आकाश तृतीय रहे। ऋषभ, गौरव, आयुष को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
अंडर-16 लड़कियों में बीड़, कांगड़ा की पलक पहले, ओमिका दूसरे और बीड़ की सताक्षी तीसरे स्थान पर रही। कशिश, भारती और नीलम को सांत्वना पुरस्कार मिला। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर, शालू ठाकुर, डॉ. सुनील ठाकुर, उमेश, मनोहर, भूपिंद्र आदि मौजूद रहे।
000