{"_id":"664351d19d3ec8a5b20b0527","slug":"anger-among-retired-employees-due-to-not-getting-financial-benefits-jamwal-mandi-news-c-90-1-ssml1025-126330-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मचारियों में वित्तीय लाभ न मिलने से रोष : जम्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मचारियों में वित्तीय लाभ न मिलने से रोष : जम्वाल
Wed, 15 May 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 15 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोर्म सुंदरनगर की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष केएस जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी और पारिवारिक पेंशन धारकों ने हिस्सा लिया। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा पारिवारिक पेंशन धारकों को 2016 से नए पे स्केल का बकाया एरियर, लीव एनकैशमेंट, कम्यूटेशन और ग्रेच्युटी सहित अन्य देय वित्तीय लाभों और मेडिकल बिलों का अभी तक भुगतान न होने पर विद्युत परिषद से नाराजगी जताई।
बैठक में अध्यक्ष केएस जम्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी विभागों में 2016 के बाद के नए पे स्केल में पेंशन तथा सभी प्रकार के एरियर के भुगतान और चार प्रतिशत डीए देने की नोटिफिकेशन आचार संहिता लगने से पहले कर दी थी। इसका भुगतान भी कर दिया गया है। मगर विद्युत परिषद के कर्मचारी और पेंशनरों को आज तक कोई राशि नहीं मिल पाई है। यही नहीं विद्युत परिषद से 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक नए पे स्केल में समय पर फिक्सेशन तक नहीं हो पा रही है और न ही उन्हें देय एरियर का भुगतान किया जा रहा है। इस मौके पर पवन शर्मा, आरएस कटवाल, काली दास, सोहन सिंह, सीएल गुप्ता, भरत लाल, रघुवीर चौधरी और सेवक राम सहित अन्य मौजूद रहे।