{"_id":"678b872d701bf25dc002e464","slug":"anger-among-pensioners-due-to-not-getting-outstanding-benefits-mandi-news-c-90-1-ssml1025-145619-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बकाया लाभ न मिलने से पेंशनरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बकाया लाभ न मिलने से पेंशनरों में रोष
विज्ञापन
कहा, पूर्ण राज्यत्व दिवस पर वित्तीय लाभ देने की घोषणा करे सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पेंशनरों को उनके देय लाभ सहित अन्य सुविधाएं प्रदान न करने पर हिम आंचल पेंशनर संघ ने रोष जताया है। पेंशनर संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा, महासचिव हरनाम सिंह ठाकुर ने बताया कि देय लाभ न मिलने पर पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष है। सरकार ने पेंशनरों को जनवरी 2016 से पेंशन संशोधन पर देय बकाया का भुगतान नहीं किया है।
जनवरी 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की संशोधित ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, कम्युटेशन की बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ है। फरवरी 2022 के उपरांत सेवानिवृत्त कर्मचारी सभी लाभ एकमुश्त ले रहे हैं। चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए सरकार की घोषणा के बावजूद अधिकांश विभागों में बजट अभाव से पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को भी मंजूरी दी है लेकिन हिमाचल के पेंशनर 7वें वेतन आयोग के देय वित्तीय संशोधित लाभ पूर्णतया प्राप्त करने के लिए सरकार से कई वर्षों से गुहार लगा रहे हैं।
संघ ने सरकार से पेंशनरों की मांगों और समस्याओं के निवारण के लिए जेसीसी का गठन कर शीघ्र बैठक बुलाने की मांग की है। हिम आंचल पेंशनर संघ ने सरकार को आगाह किया है कि कि पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभ, देय संशोधित गेच्युटी, लीव-इनकैशमेंट, कम्युटेशन बकाया राशि सहित अन्य मांगों को 25 जनवरी पूर्ण राज्यत्व दिवस पर पूरा किया जाए। संवाद