फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anganwadi workers' interviews now on 26th september

Mandi News: आंगनबाड़ी वर्करों के साक्षात्कार अब 26 को

Mon, 01 Sep 2025 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' interviews now on 26th september
मंडी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंडी-सदर परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए होने वाले साक्षात्कार अब 26 सितंबर को होंगे। पूर्व में साक्षात्कार की तारीख 4 सितंबर निर्धारित की गई थी। बारिश और सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण साक्षात्कार की तारीख में बदलाव किया गया है। अब सभी अभ्यर्थियों के 26 सितंबर को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर के कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैनी ने बताया कि मैहणी, धार, तल्याहड़, मंगवाईं, कटिंडी, कमांद, पुरानी मंडी, टिल्ली, थनेहड़ा, सम्मखेतर, नसलोह, देउरी, स्योग और पड्डल सहित कुल 15 पंचायतों, वार्डों के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। ये पद आंगनबाड़ी केंद्र बिनोल, धार, पंजेठी, मंगवाईं-2, रूहंज, गदयाहरण, पुरानी मंडी, मन्याणा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लोअर सुहड़ा-3, लोअर सम्मखेतर-1, भलाणा, थट्टा, तरयांबला और भ्यूली-2 में भरे जाने हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed