फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Andwas School being upgraded at a cost of 14 lakh.

Mandi News: 14 लाख से संवर रहा अंदवास स्कूल

Wed, 07 Oct 2026 06:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:26 AM IST
विज्ञापन
Andwas School being upgraded at a cost of 14 lakh.
हिमगिरी (चंबा)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला अंदवास में करीब 14 लाख रुपये से मरम्मत और निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। पंचायत की ओर से स्कूल भवन को बेहतर बनाने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्ष के लिए अतिरिक्त कमरा और शौचालय निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस राशि से अतिरिक्त कमरे का निर्माण शुरू हो चुका है। कमरे का स्लैब डालने का काम पूरा कर लिया गया है और अब आगे के निर्माण को गति दी जा रही है। नवंबर तक विद्यालय का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लिहाजा, आगामी समय में प्री-प्राइमरी और पहली से लेकर पांचवीं तक के करीब 65 बच्चों को दो कमरों में एक साथ बैठ कर शिक्षा हासिल करने से निजात मिलने वाली है।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान सुनी राम ने बताया कि स्कूल भवन की मरम्मत के लिए तीन लाख रुपये का वर्कऑर्डर 15 सितंबर को जारी किया गया था। इसके बाद निर्धारित समय पर काम शुरू करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि भवन की छत की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। अब स्कूल में टाइल्स लगाने और अन्य फिनिशिंग का काम किया जाना है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दोनों कार्य पूरे होने के बाद स्कूल में शैक्षणिक वातावरण के साथ आधारभूत सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। विकास खंड अधिकारी सलूणी कंवर सिंह ने बताया कि विद्यालय में अतिरिक्त प्री-प्राइमरी विद्यालय और शौचालय के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। जमीनी स्तर पर कार्य आरंभ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed