फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   An employee died after a tree fell on his moving scooter

Mandi News: चलती स्कूटी पर पेड़ गिरने से घायल कर्मचारी ने तोड़ा दम

Sun, 18 May 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
An employee died after a tree fell on his moving scooter
लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भट्ठा के समीप बीते शनिवार को चलती स्कूटी पर अचानक पेड़ गिरने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति बस्सी स्कूल में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात था। वह रात की ड्यूटी के लिए स्कूल जा रहा था। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को राजमल (43) निवासी छपरोट स्कूटी पर बस्सी स्कूल में रात की ड्यूटी के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह भट्ठा के पास पहुंचे तो अचानक सड़क किनारे से एक पेड़ उनकी स्कूटी पर आ गिरा। हादसे में राजमल स्कूटी सहित पेड़ के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें पेड़ के नीचे से निकालकर तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सिर पर गहरी चोटें आई थीं। चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बस्सी पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज से राजमल की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में ही करवाया जाएगा और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed