फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Amur carp fish seed planted in Suketi and Arnodi ravines

Mandi News: सुकेती और अरनोड़ी खड्ड में डाला अमूर कार्प मछली का बीज

Wed, 03 Jul 2024 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Amur carp fish seed planted in Suketi and Arnodi ravines
बल्ह और कोटली की खड्डों में दो साल बाद मिलेंगे परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मत्स्य विभाग मंडल मंडी ने बुधवार को बल्ह क्षेत्र के देरड़ू नामक स्थान पर सुकेती और कोटली क्षेत्र के डंढाल नामक स्थान अरनोड़ी खड्ड में अमूर कार्प प्रजाति की मछली की अंगुलिकाओं (बीज) का संग्रहण करवाया। बीज कार्प मत्स्य फार्म अल्सू सुंदरनगर से लाया गया था। दोनों जगह अमूर कार्प प्रजाति की 70 मिमी औसत माप वाली 50 हजार मछली अंगुलिकाओं को डाला गया। मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने बताया कि अमूर कार्प मछली का बीज निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य विवेक चंदेल की ओर से दिए मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशानुसार डाला गया। इस मछली संग्रहण के परिणाम लगभग दो वर्ष में सामने आएंगे। इन क्षेत्रों में मछली बीज संग्रहण से जहां स्थानीय लोगों को लाभ होगा, वहीं देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

इस दौरान मत्स्य अधिकारी मंडी नीलमणी, मत्स्य अधिकारी राकेश कुमार और अन्य विभागीय कर्मियों के साथ पंचायत प्रधान और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सहायक निदेशक नीतू सिंह ने स्थानीय मछुआरों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध मत्स्य आखेट गतिविधि में संलिप्त न हों, ताकि इन मछलियों के संरक्षण में मदद मिल सके। यदि कोई व्यक्ति अवैध मत्स्य शिकार करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर से कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed