फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ambika Traders won the Daher Premier League

अंबिका ट्रेडर्स ने जीती डैहर प्रीमियर लीग

Mon, 01 Mar 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ambika Traders won the Daher Premier League
डैहर प्रीमियर लीग स्पर्धा की विजेता टीम। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। डैहर प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-आठ की क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने की। फाइनल में अंबिका ट्रेडर्स टीम ने एके कंस्ट्रक्शन को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर अंबिका ट्रेडर्स ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में 168 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें अमित रघु ने 51 रन, कमलेश ने 26 और अरुण ने 20 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी एके कंस्ट्रक्शन टीम मात्र 76 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

अंबिका टीम के गेंदबाज अजय ने 4 विकेट, अभय ने 2 विकेट हासिल किए। मुख्यातिथि सोहन लाल ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और नशे से दूर रहने की सलाह दी। विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार की राशि भेंट कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अमित रघु ने हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अभय ठाकुर, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ऋषभ राणा रहे। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच अजय रहे। सभी खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed