फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Alumni Association will provide coaching to meritorious students

Mandi News: मेधावी विद्यार्थियों को कोचिंग देगा पूर्व छात्र महासंघ

Mon, 14 Jul 2025 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
Alumni Association will provide coaching to meritorious students
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मेधावी विद्यार्थियों के लिए पूर्व छात्र महासंघ निःशुल्क कोचिंग सेंटर का प्रावधान करेगा। पूर्व छात्र महासंघ के पदाधिकारियों ने बैठक में यह निर्णय लिया है। सोमवार को चौंतड़ा में आयोजित बैठक में अध्यक्ष कल्याण सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व छात्र महासंघ ने जोगिंद्रनगर में कोचिंग सेंटर खोलने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

यहां मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। महासंघ के सचिव विनोद राठौर ने बताया कि पूर्व छात्र महासंघ में शामिल सभी पदाधिकारी कोचिंग सेंटर में मेधावियों से अपने अनुभव भी साझा करेंगे। महासंघ में शामिल सेवानिवृत्त आईएएस सुरेश कुमार, कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर रहे केके कटोच, कृषि विश्वविद्यालय के डीन रहे डॉ. वाईएस पाल, आयुर्वेदा से उपनिदेशक रहे डॉॅ अनिल चौहान, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक रहे बृजलाल आदि शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed