फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Alternative road damaged in Donthal, 10 villages affected

Mandi News: दोंथल में वैकल्पिक सड़क क्षतिग्रस्त, 10 गांव प्रभावित

Thu, 21 Aug 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Aug 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
Alternative road damaged in Donthal, 10 villages affected
दौंथल में क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण करते अधिकारी और नेता। -स्रोत : जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली के दोंथल गांव में वैकल्पिक सड़क भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे कुराटी, ढगौण, फोगला, घनैतर, बनवार और सलेरा सहित 10 गांवों का यातायात एक बार फिर प्रभावित हो गया है। भूस्खलन से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण न होने से सैकड़ों ग्रामीणों की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जोगिंद्रनगर–कुराटी–ढगौण सड़क पर दोंथल नाले के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से ग्रामीण परेशान हैं। बीते वर्ष बरसात में तेज बहाव से पुलिया का एक हिस्सा बह गया था। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पिपली पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन काम ठप पड़ा है। वहीं, जीवन ठाकुर ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि वे विभागीय अधिकारियों से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश जारी करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुराटी–ढगौण सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दिया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त वैकल्पिक सड़क को भी सुधारा जाएगा। -जेपी नायक, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी मंडल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed