फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Allegations of rigging in multi-task worker recruitment

Mandi News: मल्टी टास्क कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप

Fri, 23 May 2025 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in multi-task worker recruitment
बालीचौकी (मंडी)। जल शक्ति विभाग थुनाग मंडल के तहत हुई मल्टी टास्क वर्कर भर्ती में धांधली के आरोप लगे है। विभाग के अधिशासी अभियंता को लिखित में दी शिकायत में बालीचौकी क्षेत्र के थाची निवासी भोप सिंह ने आरोप लगाया है कि मंडल के तहत 19 मई को मल्टी टास्क वर्कर का परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन

उसमें मेरिट सूची में पिछड़ने वाले अभ्यर्थी को नियुक्ति दी गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके आठवीं कक्षा में 94.37 प्रतिशत अंक है, लेकिन विभाग ने 88 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी। उन्होंने भर्ती कमेटी से आग्रह किया कि उक्त नियुक्ति पर पुनर्विचार किया जाए, अन्यथा उन्हें मजबूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। उधर, जल शक्ति विभाग थुनाग के अधिशासी अभियंता संदीप शर्मा ने बताया कि मल्टी टास्क वर्कर भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है और पात्र उम्मीदवार को ही नियुक्ति दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed