{"_id":"6ac5285491020bfb840dd205","slug":"allegation-of-tree-felling-in-chhubarus-chhardu-forest-mandi-news-c-88-1-ssml1006-199052-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छुबारू के छरडू जंगल में पेड़ों को काटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छुबारू के छरडू जंगल में पेड़ों को काटने का आरोप
विज्ञापन
छुबारू वन बीट के छरडू जंगल में काटे गए पेड़ का ठूंठ। स्त्रोत जागरूक पाठक।
खज्जियार/चंबा। वन बीट छुबारू के छरडू जंंगल में वन निगम के लॉट के नाम पर हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान के आरोप लगे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें हरे-भरे पेड़ को काटा जा रहा है लेकिन, चिंता की बात यह है कि जंगल में हरे पेड़ को काट दिया गया और संबंधित बीट के वन रक्षक को पता नहीं लगा। न ही वन खंड अधिकारी इसमें कार्रवाई करते हुए नजर आया। जब भी जंगल में कोई लॉट लगता है तो उसमें ठेकेदार को सूखे पेड़ों को काटने के निर्देश होते हैं। बाकायदा पेड़ों की निशानदेही की जाती है। वन निगम और विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से सूखे पेड़ों की निशानदेही करते हैं। उसके बाद ठेकेदार को काटकर स्लीपर बनाने का कार्य सौंपा जाता है। इसमें यह भी सख्त निर्देश होते हैं कि किसी भी हरे-भरे पेड़ को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। लॉट में चिह्नित पेड़ को काटते समय उसे जमीन तक नहीं काटा जाता। उसका ठूंठ छोड़ा जाता है जिससे उसके ऊपर लगे हैंबर के नंबर को बाद में भी देखा जा सके। छरडू जंगल में बिना ठूंठ के कटे पेड़ नजर आ रहे हैं।
छरडू जंगल में तोष के सूखे के पेड़ों का काटने का लॉट लगा है। सूत्रों के अनुसार छह से सात हरे पेड़ों को गलत तरीके से काटा गया है। हालांकि, पेड़ों की सही संख्या का पता विभागीय जांच में पता चलेगा। फिलहाल, इस मामले में अभी तक वन विभाग की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
जिले में लॉट के नाम पर पहले भी बड़े अवैध कटान के मामले सामने आ चुके हैं। होली के एलमी में भारी मात्रा में देवदार के हरे पेड़ गलत तरीके से काट दिए गए। इसमें कई वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड हो गए। इसी तरह चुराह के गूंगयास जंगल में भी लॉट के नाम पर अवैध कटान सामने आ चुका है।
विज्ञापन
मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि सत्यता का पता लगाने के लिए डीएफओ को आदेश दिए हैं।