फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   All-round development of women is possible through spiritual upliftment: Sister Shweta

आध्यात्मिक उत्थान से महिलाओं का सर्वांगीण विकास संभव : बहन श्वेता

Sat, 11 Oct 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
All-round development of women is possible through spiritual upliftment: Sister Shweta
नेरचौक (मंडी)। निरंकारी सत्संग भवन डडौर में महिला समागम का भव्य आयोजन किया गया। समागम की मुख्य वक्ता पंजाब के खन्ना से आई बहन श्वेता ने उपस्थित बहनों को सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं का वास्तविक उत्थान तभी संभव है जब उनके जीवन में आध्यात्मिक जागरण हो। उन्होंने कहा कि विचारों में परिवर्तन के बिना कर्मों में सुधार नहीं लाया जा सकता। अच्छे विचार ही अच्छे जीवन की नींव हैं और सत्संग ही अच्छे विचारों का स्रोत है।
विज्ञापन


बहन श्वेता ने बताया कि संत निरंकारी मिशन महिलाओं को आत्मिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। मिशन के माध्यम से महिलाओं को परिवार और समाज में अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए आध्यात्मिक पथ पर अग्रसर होने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब एक महिला संस्कारी बनती है तो पूरा परिवार संस्कारी बन जाता है, और यही समाज सुधार की वास्तविक शुरुआत है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और निरंकारी मिशन के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर मंडी जोन के जोनल इंचार्ज आरके अभिलाषी, क्षेत्रीय संचालक भगत राम, संयोजक प्रेम दास, डडौर के मुखी शिवलाल चौधरी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed