फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Akram Khan, Rita Purhan and Dinesh Gupta tied the knot in the last cultural evening of Baisakhi fair

Mandi News: कजरा मोहब्बत वाला गीत से लूटा दिल

Sun, 16 Apr 2023 05:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 16 Apr 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Akram Khan, Rita Purhan and Dinesh Gupta tied the knot in the last cultural evening of Baisakhi fair
बैसाखी मेा रिवालसर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पंजाबी गायक अकरम
स्थानीय कलाकारों ने भी दी बेहतरीन प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। बैसाखी मेला रिवालसर के उपलक्ष्य पर आयोजित तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार अकरम खान ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत पंजाबी गीत तेरे बिन नहीं लगदा दिल ढोलना, सेम टाइम सेम जगह, कुड़ी कलेजा काट के ले गई, कजरा मोहब्बत वाला अंखियों में ऐसा डाला समेत कई पहाड़ी गीतों से दर्शकों को खूब नचाया। वहीं कांगड़ा की कलाकार रीता पुरहान ने शिव कैलाशों के वासी धौलीधारों के राजा गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पैहर सवेला रिए गई री नी बहुए, इसा ग्राएं देया लंबड़ा, चक्की पर दमा रखाई जाया, किने लाई हो तेरे लॉंगा दे बुलबुल, फिल्मी गीत लग जा गले फिर ये रात हो न हो आदि गीतों की झड़ी लगाते हुए खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गोपालपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इससे पहले दिनेश गुप्ता ने कथककी प्रस्तुतियों से समां बांधा। कनैड सुंदरनगर के सुरेश सोहेल, कनिका शर्मा समेत कई अन्य कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। वहीं दिन के समय स्थानीय महिला मंडलों की महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मेला अधिकारी एवं नायब तहसीलदार संजीव कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सलोचना देवी, उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, ग्राम पंचायत सरध्वार के प्रधान प्रवीण ठाकुर, ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के उप प्रधान पदम सिंह भाटिया, पार्षद लाभ सिंह ठाकुर, कश्मीर सिंह यादव, सोमनाथ शर्मा, रीता देवी, सुनीता गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैसाखी मेा रिवालसर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पंजाबी गायक अकरम

बैसाखी मेा रिवालसर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पंजाबी गायक अकरम

बैसाखी मेा रिवालसर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पंजाबी गायक अकरम

बैसाखी मेा रिवालसर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पंजाबी गायक अकरम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed