फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Airman Medical Assistant and Pharmacist Recruitment Rally from 3rd July

Mandi News: एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट और फार्मासिस्ट भर्ती रैली 3 जुलाई से

Wed, 15 May 2024 02:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 15 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Airman Medical Assistant and Pharmacist Recruitment Rally from 3rd July
मंडी। भारतीय वायु सेना में नौकरी पाने का हिमाचल सहित अन्य राज्यों के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवारों के लिए एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट और मेडिकल असिस्टेंट (फार्मासिस्ट) भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विंग कमांडर एयरमैन सिलेक्शन सेंटर अंबाला कैंट एसवीजी रेड्डी ने बताया कि एयरमैन के रूप में ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट के लिए केवल अविवाहित पुरुष और मेडिकल असिस्टेंट (फार्मासिस्ट) के लिए अविवाहित और विवाहित पुरुष दोनों पात्र होंगे। भर्ती रैली तीन जुलाई से 12 जुलाई तक बेस रिपेयर डिपो, वायु सेना स्टेशन, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को पहले पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पंजीकरण 22 मई को 11:00 बजे से लेकर 5 जून को रात 11:00 बजे तक होगा। रैली का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जमा दो पास पुरुष उम्मीदवार जिनका जन्म 2 जनवरी 2004 और 2 जनवरी 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो, वे पात्र होंगे। जबकि फार्मेसी में डिप्लोमा या बीएससी पास अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जिनका जन्म 2 जनवरी 2001 और 2 जनवरी 2006 के बीच हुआ हो पात्र होंगे। विवाहित पुरुष उम्मीदवार जिनका जन्म 2 जनवरी 2001 और 3 जनवरी 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों में केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से जमा दो, इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अंग्रेजी विषय में भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए या 50 प्रतिशत अंकों के साथ व्यावसायिक विषयों के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।

फार्मेसी में बीएससी या डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पंजीकृत उम्मीदवारों को प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी करके भर्ती रैली में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। प्रोविजनल एडमिट कार्ड में तारीख, समय और स्थान का उल्लेख किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed