{"_id":"67b5cc1074a9457c2a0b3f7c","slug":"agriculture-officers-given-training-on-integrated-pest-management-mandi-news-c-90-1-mrt1064-148363-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कृषि अधिकारियों को एकीकृत कीट प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कृषि अधिकारियों को एकीकृत कीट प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
Thu, 20 Feb 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 20 Feb 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। कृषक प्रशिक्षण केंद्र, सुंदरनगर में सब्जी और अनाज फसलों में एकीकृत कीट प्रबंधन, जैव नियंत्रण और कृषि पारिस्थितिकी तंत्र विश्लेषण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर, कुल्लू और सोलन के कृषि विकास अधिकारी व कृषि प्रसार अधिकारी शामिल हुए।
प्रशिक्षण के पहले दिन प्रधानाचार्य डॉ. प्राची ने एकीकृत कीट प्रबंधन, जैव नियंत्रण और उसकी उपयोगिता पर जानकारी दी। दूसरे दिन डॉ. राजीव और डॉ. भूषण ने अधिकारियों को कृषि विज्ञान केंद्र, बजौरा में अनाज और दलहन फसलों की वैज्ञानिक जानकारी दी। इसके अलावा फील्ड भ्रमण के दौरान अधिकारियों को खेतों में कीट प्रबंधन के प्रभाव का अध्ययन कराया गया। तीसरे दिन कृषि-ईको प्रणाली विश्लेषण पर आधारित कीट प्रबंधन, जैविक नियंत्रण, जैव-कीटनाशकों और जैव-एजेंटों की भूमिका पर चर्चा हुई। डॉ. सुधीर ने जैविक खेती में एकीकृत कीट प्रबंधन तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। संवाद