फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   agriculture

मटर फसल को लगा जड़ गलन रोग

Sun, 15 Sep 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
agriculture
गोहर (मंडी)। नाचन की अनेक पंचायतों में मटर को जड़ गलन रोग लगने से लाखों की फसल पर खतरा मंडरा गया है। जड़ गलन लगने से हजारों किसानों में हड़कंप मच गया है। कृषि विभाग मटर की फसल को लगी जड़ गलन की बीमारी से अनभिज्ञ है। जहां बिजाई जल्दी हुई है उन क्षेत्रों में मटर की पौध जड़ गलन रोग लगने से तबाह होने लगी है। किसान बीमारी की रोकथाम के लिए निजी दुकानों से दवाइयां खरीद कर खेतों में स्प्रे करने में जुट गए हैं। नाचन की मोवीसेरी, तरौर, नौंन, जहल, धंग्यारा, देवीदहड, चच्योट समेत आसपास की पंचायतों में मटर की फसल को जड़ गलन रोग लगा है।
विज्ञापन

नाचन फ्रूट एंड वेजिटेबल संघ के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि किसानों की मटर की फसल को जड़ गलन रोग लगा है, लेकिन कृषि विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। ठाकुर ने प्रशासन से मांग उठाई है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए अन्यथा किसान संघ विभागीय अधिकारियों का घेराव करेगा। किसानों मुरारी लाल, गगन शर्मा, डोले राम, तेज सिंह, देशराज, लीला प्रकाश, हेम सिंह, किशोरी लाल और भास्कर ठाकुर ने बताया कि जड़ गलन रोग लगने से उनकी फसल तबाह होने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

बीमारी के बचाव को ले सकते हैं परार्मश : खूब राम
कृषि विकास अधिकारी गोहर खूब राम ठाकुर ने बताया कि किसान कृषि प्रसार अधिकारी के कार्यालय में जाकर बीमारी के बचाव का परामर्श ले सकते हैं। कहा कि किसान प्रति लीटर पानी में 1 ग्राम थायोफिनिटेमिथिल (रोको) का छिड़काव कर सकते हैं। कृषि प्रसार अधिकारी किसानों के खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं। बारिश न होने और जमीन में आर्द्रता बढ़ने की वजह से जड़ गलन रोग फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed