फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   agriculture

विशेषज्ञों ने खेतों में जाकर लिया पीला रतुआ का जायजा

Wed, 03 Feb 2016 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पधर (मंडी)।
अमर उजाला ब्यूरो पधर (मंडी)। Updated Wed, 03 Feb 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 इस रोग से बचाव के लिए हर पंचायत मुख्यालयों में जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विषयवाद विशेषज्ञ कृषि पधर डाक्टर हरीश शर्मा ने बताया कि आलू, मटर और अन्य दूसरी सब्जियों के साथ गेहूं और मक्का भी किसानों की मुख्य प्रजनन की फसलें हैं।

उन्होंने बताया कि इस मौसम में गेहूं की फसल में पीला रतुआ रोग लगने की अधिक संभावनाएं रहती हैं। तापमान में वृद्धि के साथ-साथ गेहूं को पीला रतुआ रोग लग जाता है। हाथ से छूने पर धारियों से फंफूद के बीजाणु पीले रंग की तरह हाथ में लगते हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष क्षेत्र में जहां भी पीला रतुआ रोग की बीमारी पाई गई थी, वहां भी इस बीमारी के दोबारा होने की अधिक संभावना रहती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए किसान समय रहते अपने खेतों का मुआयना करें और रोग प्रतिरोधक किस्मों का प्रयोग विभागीय सलाह पर अपने खेतों में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लक्षण खेतों में प्रतीत होते ही प्रापिकोनाजोल एक मिलीलीटर एक लीटर पानी में मिलाकर खेतों में स्प्रे करें।

 पंद्रह दिन के बाद दोबारा दूसरा छिड़काव करें। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 120 लीटर दवाई प्रदर्शन के माध्यम से और 100 लीटर दवाई 50 फीसदी अनुदान पर सभी विभागीय विक्रय केंद्रों में उपलब्ध है। कृषि प्रसार विभाग पधर की ओर से ग्राम पंचायत बड़ीधार में एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाकर किसानों को गेहूं की फसल को पीला रतुआ रोग से बचाने संबंधी जानकारी दी। इस दौरान विभागीय विशेषज्ञों ने किसानों की सभी समस्याओं का मौका पर निपटारा किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।


 इस दौरान किसान प्रताप सिंह, लाल सिंह गांव धनाहण, देवी सिंह, हरी सिंह गांव खील, ग्यारू राम गांव झकड़वाहण, कुंदन सिंह गांव निहौण में जाकर उनके खेतों में पीला रोग की जांच की और उन्हें विभाग की ओर से रोग की रोकथाम को दवाइयां उपलब्ध करवाई। शिविर में आत्मा प्रोजेक्ट से विभागीय अधिकारी डाक्टर राजेंद्र गुलेरिया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डाक्टर राजेंद्र ठाकुर, कृषि विकास अधिकारी पधर राजेंद्र कुमार ठाकुर ने भी किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed