फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   AGM agenda at SPU to be available online now.

Mandi News: एसपीयू में अब ऑनलाइन होगा एजीएम का एजेंडा

Tue, 01 Sep 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
AGM agenda at SPU to be available online now.
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की स्पोर्ट्स काउंसिल की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) इस बार ग्रीन इनिशिएटिव के तहत होगी। एक और दो सितंबर को होने वाली बैठक में एजेंडा बुकलेट छपवाकर बांटने के बजाय विश्वविद्यालय की वेबसाइट और ईमेल के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे कागज की खपत कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अमृत महोत्सव सभागार में पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक होने वाली एजीएम में स्पोर्ट्स काउंसिल की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। इसी दौरान स्पोर्ट्स एवं यूथ एक्टिविटीज पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों और शारीरिक शिक्षा के सहायक प्राध्यापकों को बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधियों को बैठक या उसकी कार्यवाही में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी। बैठक का एजेंडा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों और शारीरिक शिक्षा के सहायक प्राध्यापकों के आधिकारिक ईमेल पर भी इसे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा खेल कार्यक्रम के निदेशक प्रो. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्पोर्ट्स काउंसिल की वार्षिक आम बैठक में भाग लेने के लिए सभी संबंद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों और शारीरिक शिक्षा के सहायक प्राध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में खेल गतिविधियों को लेकर चर्चा के बाद रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed