{"_id":"56fa78264f1c1b6521f0056e","slug":"aggitation-againest-jately","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार संघ ने फूंका जेटली का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकार संघ ने फूंका जेटली का पुतला
मंडी।
Updated Tue, 29 Mar 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर स्थित पुराने बस अड्डे में वित्त मंत्री अरूण जेटली का पुतला फूंकते स्वर्णकार संघ के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी जिला स्वर्णकार संघ की अगुवाई में स्वर्णकारों और कर्मचारियों ने केंद्र की ओर से एक्साइज टैक्स लगाने के विरोध में हड़ताल के 30वें दिन सुंदरनगर में रैली निकाली और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाया।
विज्ञापन
स्वर्णकार संघ सुंदरनगर के प्रधान शेर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वर्णकार संघ की गोपाल मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष आशुतोष पाल व महासचिव गौरव चोपड़ा ने कहा कि सोने के गहने बनाते समय करीब तेरह तरह के कार्य करने होते हैं।
विज्ञापन
सोने के गहनों के निर्माण पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी ही नहीं लगाई है, बल्कि प्रदेश के हस्त उद्योग को बर्बाद करने के साथ प्रदेश की जनता के भी अधिकार छीन लिए हैं। केंद्र सरकार ने इसकी खरीद और बेचने पर कर लगा कर आम लोगों पर भी बोझ डाला है। उन्होंने वित्त मंत्री पर हस्त उद्योग को उजाड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कहा कि केंद्र सरकार ने सभी सोने के जेवरों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के साथ सोने के आयात शुल्क में दो से चार प्रतिशत, हर खरीद पर पेन कार्ड दिखाना अनिवार्य, 2 लाख से अधिक कीमत पर सोना और सोने के जेवरों पर एक प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स देना पड़ेगा। बाजार भाव से लगभग 2500 रुपये हर 10 ग्राम पर अधिक देने होंगे। पुराना सोना देना चाहते हैं, उस पर भी 1200 प्रति 10 ग्राम पर टैक्स लगाया गया है।
गहनों को रिपेयर पर भी टैक्स लगा है। रैली निकालने के बाद सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में पुराने बस अड्डे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाया। निर्णय लिया कि सरकार जब तक यह वृद्धि वापस नहीं लेती उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। मंडी जिला में 1 मार्च के बाद अब तक सोने का कारोबार पूरी तरह से बंद रखा गया है। इस अवसर पर संघ के जिला संरक्षक सुखपाल, सरकाघाट संघ के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, रिवालसर संघ अध्यक्ष रजत वर्मा, नेरचौक संघ अध्यक्ष रतन सिंह तथा सुंदरनगर संघ के सचिव सुभाष सोनी, उपप्रधान पवन वर्मा, कोषाध्यक्ष मोहित सोनी, सह सचिव रोहित सोनी, प्रेम सोनी, मनोज, दिनेश, शशिकांत, कुलवंत सिंह मलहोत्रा और कांशी राम सहित अनेक कार्यकारिणी व अन्य सदस्य मौजूद थे।