फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   aggitation againest health department

पीएचसी छम्यार में डाक्टर फार्मासिस्ट न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Nov 2016 10:23 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 23 Nov 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
aggitation againest health department
छम्यार पीएचसी में स्टाफ न होने से प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गोहर (मंडी)। पीएचसी छम्यार के डाक्टर और फार्मासिस्ट को बीएमओ कार्यालय रती में तैनात करने पर क्षेत्र की जनता भड़क उठी है। बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने पीएचसी छम्यार पहुंचकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिला मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन करने के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार ने पीएचसी छम्यार में जो डाक्टर और फार्मासिस्ट तैनात किए हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने बीएमओ कार्यालय डेपुटेशन पर भेज दिया है। जिससे इलाज के लिए छम्यार पंचायत की जनता तड़प रही है।
विज्ञापन


पंचायत के उप प्रधान देशराज ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे क्षेत्र के गरीब लोगों को इलाज के लिए निजी क्लीनिकों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि लोग विभागीय कार्य प्रणाली से खफा हैं। यह सिलसिला पिछले करीब छह माह से चला हुआ है। लेकिन सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रदर्शन में महिला मंडल छम्यार और उदय महिला मंडल संगरयार की महिलाओं ने भी भाग लिया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


छम्यार महिला मंडल की प्रधान विजय कुमारी और संगरयार महिला मंडल की प्रधान देवली देवी ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग छम्यार की जनता से खिलवाड़ कर रही है। इन महिला मंडलों के प्रधानों ने चेतावनी दी है कि अगर छम्यार पीएचसी में डेपुटेशन पर बाहर भेजे गए डाक्टरों और अन्य स्टाफ को तैनात नहीं किया गया तो स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया जाएगा। पंचायत उपप्रधान देश राज ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि छम्यार पंचायत जो एकमात्र फिमेल हेल्थ वर्कर के सहारे चला हुआ है, यहां डाक्टरों और अन्य स्टाफ की तैनाती की जाए। बीएमओ रती डा. अविनाश ने बताया कि उन्हें प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं है। वीरवार को मामले की जांच कर लोगों की समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed