फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After the tussle, construction of the main gate of the Municipal Corporation started again

Mandi News: खींचतान के बाद नगर निगम के मुख्य द्वार का निर्माण फिर शुरू

Thu, 29 Feb 2024 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 29 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
After the tussle, construction of the main gate of the Municipal Corporation started again
नगर निगम मंडी के मुख्यद्धार को लेकर खुदाई करते मजदूर। संवाद
मंडी। आखिरकार पार्षदों की लंबी खींचतान के बाद बुधवार को गांधी भवन के पास नगर निगम मंडी के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। पहले मुख्य द्वार के एक पिलर को गांधी भवन के साथ बनाया जा रहा था, तब यहां सब्जी विक्रेताओं को स्थायी ठिकाना देने की बात कहकर कुछ पार्षदों और लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाईं थी, जिसके बाद काम रुकवा दिया था। अब मुख्य द्वार के पिलर के लिए दूसरी तरफ से गड्ढा खोदा गया है।
विज्ञापन

मौके पर काम करवा रहे ठेकेदार रवि सिंह जम्वाल ने बताया कि अब तक काम पूरा हो जाना था। शिवरात्रि महोत्सव तक गेट खड़ा होने की उम्मीद है। यहां मुख्य द्वार के लिए रखी निर्माण सामग्री के सड़क पर आ जाने से लोगों को भी परेशानी हो रही है। महाशिवरात्रि महोत्सव को अभी 10 दिन शेष हैं, लेकिन इससे पहले देवी-देवताओं का बजंतरियों के साथ आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चौहाटा बाजार में देवी-देवता रुकेंगे। ऐसे में इसे तीन दिन पहले ही पानी से साफ कर दिया गया है। अब मुख्य द्वार के निर्माण के लिए सामग्री पहुंच चुकी है। इसके पहले खोदा गड्ढा भर दिया है और अब दूसरी तरफ नया गड्ढा खोदा गया है। ठेकेदार ने बताया कि उनकी कोशिश जल्द काम को पूरा करने की है। अगर नगर निगम काम नहीं रूकवाता है तो शिवरात्रि महोत्सव से पहले इसे खड़ा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम का तर्क है कि मर्ज एरिया से आने वाले लोगों को निगम कार्यालय खोजने में परेशानी न हो, इसके लिए गांधी भवन के पास मुख्य द्वार बना रहा है। बता दें कि नगर निगम के ही कुछ पार्षद इसके निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज करवा चुके हैं। गेट वाली जगह से चौहाटा बाजार की दूरी महज 20 मीटर है, जहां पर देवी-देवता भी रूकेंगे। सेरी मंच की दूरी भी यहां से 50 मीटर है, जहां पर सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। उपायुक्त कार्यालय के लिए भी यहीं से सड़क जाती है।


शिवरात्रि तक तैयार करने की कोशिश : मेयर
नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि मुख्य द्वार बना रहे हैं। काम कब तक पूरा होगा, इसके बारे में पता नहीं है। वहीं, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि मुख्य द्वार का काम शुरू हो गया है। कोशिश है शिवरात्रि तक मुख्य द्वार खड़ा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed