फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After 21 years, Lord Balakameshwar Kandhlu gets a new Guru.

Mandi News: देव बालाकामेश्वर कांढलु को 21 साल बाद मिला नया गूर

Sun, 08 Feb 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 08 Feb 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
After 21 years, Lord Balakameshwar Kandhlu gets a new Guru.
देव बालाकामेश्वर काढलू के साथ गूर प्रिंस राणा।
गोहर (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के आराध्य देव बालाकामेश्वर कांढलु ने 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपना नया गूर चुन लिया है। बग्गी पंचायत के मरेड गांव के 31 वर्षीय प्रिंस राणा को देवता ने अपना नया गूर नियुक्त किया है। शनिवार को मरेड गांव में देवता की भव्य मेहमाननबाजी हुई, जिसमें सभी कारदारों ने देवता के इस निर्णय को सहर्ष स्वीकार किया।
विज्ञापन

देवता के कटवाल डोले राम ने बताया कि इससे पहले पाधरु गांव के डुमन्नु शर्मा देवता के गूर थे। करीब 21 वर्ष पूर्व उनके निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। इस लंबी अवधि के दौरान देवता के पुजारी ही पूजा-अर्चना और देव कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। अब नए गूर के चयन से देव समाज और हार क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

प्रिंस राणा के गूर चुने जाने पर नाचन के विधायक विनोद कुमार, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, बग्गी पंचायत के पूर्व प्रधान विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता, हितेश गुप्ता और स्थानीय प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि देव बालाकामेश्वर की हार में खिऊरी, दरबाथू, मरेड, घर वासड़ा, गनिऊरा, पाधरु और महयाडा जैसे गांव शामिल हैं, जहां देवता के प्रति गहरी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed