करसोग में अफीम की खेती, पुलिस ने नष्ट किए 6867 पौधे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। करसोग थाना पुलिस दल ने गुप्त सूचना पर अलसिंदी पंचायत के टरौर गांव के समीप हजल नाला में दो खेतों में अफीम की खेती करने पर कार्रवाई करते हुए 6867 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अफीम के पौधों में से तीस पौधों को पुलिस ने एफएसएल लैब जुन्गा भेजा है। तीस दिनों के भीतर ही पुलिस ने अफीम की खेती के 18 हजार पौधे नष्ट कर दिए हैं। जिले में लगातार अफीम के खेती के मामले सामने आ रहे हैं। इससे क्षेत्र में नशे के कारोबार की जड़ें गहराती जा रही हैं।
करसोग पुलिस ने गुप्त सूचना पर टीम गठित कर वीरवार को टरौर गांव में दबिश दी। यहां पुलिस को अफीम की अवैध खेती की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने एसएचओ सुनील कुमार ने नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने टरौर गांव में पहुंच कर हजल नाला के पास दो खेतों से 6867 अफीम के पौधे बरामद किए। पुलिस ने खेतों से 30 पौधे बरामद कर बाकी अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान वन विभाग के गार्ड हुक्म चंद और उप प्रधान अलसिंदी मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस ने संबंधित क्षेत्र के पटवारी और काननूगो को भी सूचना दी। पटवारी और काननूगो ने मौके पर पहुंच कर जमीन के मालिकाना हक का पता लगाने के लिए जांच की। जिस पर उक्त दोनों खेतों में की गई अफीम की खेती की जमीन मुस्तरका खाते में निकली। पुलिस ने महज तीस दिनों के भीतर ही अफीम की खेती के 18 हजार पौधे नष्ट किए है। उधर, करसोग थाना एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस ने कुल 6867 अफीम के पौधे बरामद किए है। जिनमें से तीस पौधों को एफएसएल लैब जुन्गा जांच के लिए भेजा गया है। बाकी अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।