{"_id":"69176fa66df323da64091c8f","slug":"advocates-tables-and-chairs-missing-from-the-district-court-premises-mandi-news-c-90-1-mnd1001-176125-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिला न्यायालय परिसर से अधिवक्ताओं की मेज-कुर्सियां गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिला न्यायालय परिसर से अधिवक्ताओं की मेज-कुर्सियां गायब
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य अधिवक्ता समन्वय समिति ने राज्य की सभी बार एसोसिएशनों से 15 नवंबर को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल (टोकन स्ट्राइक) का आह्वान किया है।
मंडी बार एसोसिएशन के बैनर तले स्थानीय वकीलों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा को एक लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शुक्रवार सुबह जब वकील जिला न्यायालय परिसर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि कोर्ट परिसर में रखे उनके मेज और कुर्सियां गायब थीं।
मेजों में उनके क्लाइंट्स के कुछ व्यक्तिगत दस्तावेज, चेक और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी रखे थे। पुलिस अधीक्षक से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने और तत्काल उचित जांच करने का अनुरोध किया है। मंडी बार एसोसिएशन के प्रधान दिनेश सकलानी ने बताया कि मंडी बार एसोसिएशन के समर्थन में राज्य की विभिन्न बार एसोसिएशनों से प्रतिक्रिया प्राप्त होने के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य अधिवक्ता समन्वय समिति ने राज्य के सभी वकीलों से 15 नवंबर को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। संवाद