फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Advocate Suresh Rathore becomes President of Sarkaghat Bar Association unopposed

Mandi News: एडवोकेट सुरेश राठौर निर्विरोध बने सरकाघाट बार एसोसिएशन के प्रधान

Sun, 19 May 2024 06:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Advocate Suresh Rathore becomes President of Sarkaghat Bar Association unopposed
सरकाघाट बार एसोसिएशन के निर्विरोध प्रधान बने सुरेश।
प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी राजपाल सिंह ने सुरेश के समर्थन में वापस लिया नामांकन
विज्ञापन

उपप्रधान और सचिव पहले ही चुने जा चुके हैं निर्विरोध, 20 मई को होगी आधिकारिक घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद पर रोचक तरीके से धर्मपुर के बल्याना गांव निवासी एडवोकेट सुरेश कुमार राठौर काबिज हुए हैं। शनिवार को प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट राजपाल सिंह ने उनके समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस तरह सुरेश कुमार राठौर निर्विरोध प्रधान बने। अब 20 मई को इसकी आधिकारिक घोषणा होगी।
जानकारी के अनुसार 119 सदस्यों वाली सरकाघाट बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद के लिए राजपाल सिंह और सुरेश कुमार राठौर मैदान में थे, लेकिन शनिवार को राजपाल सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। इस तरह सुरेश कुमार राठौर प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले एकमात्र उम्मीदवार रह गए। इससे पहले उपप्रधान अनिश शर्मा और सचिव राजेंद्र भारद्वाज निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 41 वर्षीय सुरेश कुमार राठौर 15 वर्षों से बतौर एडवोकेट प्रेक्टिस कर रहे हैं। चुनाव समिति के अध्यक्ष पंजाब सिंह तपवाल, अजय जम्वाल, विदेश पालसरा के ऊपर चुनाव करवाने की जिम्मेवारी थी।
विज्ञापन

निर्विरोध प्रधान पर काबिज होने वाले सुरेश कुमार राठौर का कहना है कि उनकी प्राथमिकता में बार एसोसिएशन को एकजुट रखना, अधिवक्ताओं की समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से दूर करना, शिकायत लेकर दूरदराज क्षेत्रों से आ रहे शिकायतकर्ताओं को आने वाली समस्याओं को दूर करना है। इसके अलावा नए बार सदस्यों का मार्गदर्शन भी किया जाएगा। बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बनाया जाएगा। अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी, वाई फाई सुविधा के लिए प्रयास किए जाएंगे। राजस्व और दीवानी अदालत में वर्चुअल हियरिंग का मामला भी उठाया जाएगा, ताकि अन्य अदालतों में अपनी स्थानीय अधिवक्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकें। सुरेश ने सरकघाट में न्यायालय परिसर का निर्माण और धर्मपुर में जल्द से जल्द कोर्ट खुलवाने के प्रयास की दिशा में कार्य करवाने की बात कही। उन्होंने कहा शिकायतकर्ताओं और कार्य कर रहे अधिवक्ताओं के लिए उचित बैठने को सुविधा, पीने के पानी, शेड समेत अन्य सुविधा दिलाने के भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उधर, जोगिंद्रनगर बार एसोसिएशन के सदस्य और अधिवक्ता राजेश राणा ने सुरेश कुमार राठौर के प्रधान पर काबिज होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में निश्चित तौर पर बार उपलब्धियां हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed