फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Admission date extended until June 30.

Mandi News: प्रवेश की तिथि 30 जून तक बढ़ी

Thu, 11 Jun 2026 05:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:21 AM IST
विज्ञापन
Admission date extended until June 30.
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के सरकारी और निजी संस्कृत महाविद्यालयों में प्राक शास्त्री-प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी है। अब विद्यार्थी बिना किसी विलंब शुल्क के 30 जून तक प्रवेश ले सकते हैं।उच्चतर शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय 29 अप्रैल 2026 को जारी पूर्व कार्यालय पत्र के क्रम में लिया गया है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी संस्कृत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर के प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है और उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed