Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Additional HRTC buses will run from Jogindernagar to Baddi, Nalagarh till 25th.

Mandi News: जोगिंद्रनगर से बद्दी, नालागढ़ के लिए 25 तक चलेंगी एचआरटीसी की अतिरिक्त बसें

Fri, 17 Oct 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 17 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Additional HRTC buses will run from Jogindernagar to Baddi, Nalagarh till 25th.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दीपावली पर्व पर हिमाचल व पड़ोसी राज्यों से घर लौटे यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला डिविजन के बस डिपो से अतिरिक्त 50 बसों की व्यवस्था 25 अक्तूबर तक कर दी है। ऐसे में दूरदराज क्षेत्रों से घर पहुंचे यात्रियों को वापस अपने गंतव्य स्थान में पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर बस डिपो से नालागढ़ और बद्दी के अलावा दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए भी अतिरिक्त बसों का लाभ यात्रियों को मिलेगा। वहीं, धर्मशाला डिविजन के अधीन आने वाले बस डिपो जोगिंद्रनगर, बैजनाथ, पालमपुर, धर्मशाला, नगरोटा बगवां और पठानकोट में परिवहन निगम के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर यात्रियों की टिकट बुकिंग के साथ बसों की संख्या और भी बढ़ेगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों को भी दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को धर्मशाला डिविजन के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि दीपावली पर्व पर हिमाचल व पड़ोसी राज्यों से घर लौटे यात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता तैयारी है। चालक, परिचालक रिजर्व रखे जाएंगे। बस डिपो जोगिंद्रनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद डोहरू ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के अनुरूप ही अतिरिक्त बसों को दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed