फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action will be taken if picnic is celebrated in Haradgalu forest

हरड़गलू जंगल में पिकनिक मनाई तो की जाएगी कार्रवाई

Sat, 11 Sep 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if picnic is celebrated in Haradgalu forest
द्रंग क्षेत्र की चेली पंचायत में स्वच्छता को लेकर जनचेतना रैली निकालते हुए विभिन्न महिला मंडलों - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। ग्राम पंचायत चेली के हरड़गलू जंगल में अब पिकनिक नहीं मनाई जा सकेगी। साथ ही कूड़ा-कचरा डाला तो पंचायत पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलेगी। ग्राम पंचायत ने यह निर्णय हरड़गलू जंगल को साफ सुधरा रखने के लिए लिया है। पंचायत उपप्रधान प्रेम सिंह यादव ने कहा कि पंचायत ने हरड़गलू जंगल को बचाने के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को पंचायत के आधा दर्जन महिला मंडलों ने स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। दुकानदारों को भी कूड़ा-कर्कट खुले में न फेंकने की हिदायत दी। जंगल में जगह-जगह बनाए गए पिकनिक स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए। कृष्णा महिला मंडल चेली की प्रधान सुनीता, बड़ी शिंगार महिला मंडल प्रधान बबली देवी, जागृति महिला मंडल शिंगार की प्रधान फागणी देवी, ज्योति महिला मंडल गरड़कोहल की प्रधान लौहली देवी, अनमोल महिला मंडल बाबली की प्रधान कमला देवी सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि कुन्नू बाजार के कुछ दुकानदार कूड़ा कचरा हरड़गलू जंगल में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। महिलाओं ने जंगल में पिकनिक स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए। बिखरी पड़ी शराब की बोतल, पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, प्लास्टिक को एकत्रित किया। महिला मंडलों ने पंचायत प्रधान चंपा यादव की अगुवाई में जंगलों में कूड़ा कचरा फैला रहे लोगों पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। साथ ही पुलिस प्रशासन से भी समय समय पर पिकनिक स्पॉट की रेकी करने का आह्वान किया है। पंचायत उपप्रधान प्रेम सिंह यादव ने कहा कि पंचायत के नौ महिला मंडलों के सदस्यों ने स्वच्छता को लेकर जनचेतना रैली में भाग लिया। महिलाओं ने कुन्नू बाजार में जाकर हर व्यापारी को सफाई व्यवस्था कायम करने और कूड़ा कचरा खुले में न फेंकने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी भी दी कि कोई भी व्यापारी हरड़गलू जंगल में कूड़ा कचरा फेंकते या लोग पिकनिक मनाते धरे गए तो पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पंचायत अपने स्तर पर कार्रवाई अमल में लाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी महिला मंडलों का आभार भी जताया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed