फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action will be taken for charging more than the prescribed fee

निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूलने पर होगी कार्रवाई

Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken for charging more than the prescribed fee
डॉ. विशाल शर्मा, एसडीएम जोगिंद्रनगर। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोकमित्र केंद्र संचालकों ने निर्धारित शुल्क से अधिक वसूला तो लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। यह निर्देश एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने जारी किए हैं। इसमें कहा गया कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से बनाए जा रहे विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए प्रशासन ने निर्धारित शुल्क तय किया है।
विज्ञापन

निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने वाले लोकमित्र केंद्र या सीएससी संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आदेशों की अवहेलना करने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सरकार ने एक निर्धारित शुल्क तय किया है। इसमें आवेदन शुल्क 10 रुपये, प्रमाणपत्र प्रिंटिंग शुल्क 10 रुपये तथा स्कैनिंग शुल्क दो रुपये शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि इस संबंध में लोगों की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि लोक मित्र केंद्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर संचालक निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने सभी लोक मित्र केंद्र एवं सीएससी संचालकों को आगाह करते हुए कहा कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed