{"_id":"67e2f87c89a96423880a77c9","slug":"action-taken-on-controversial-sloganeering-10-youths-summoned-to-police-station-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151565-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विवादित नारेबाजी पर कार्रवाई, 10 युवक थाना तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विवादित नारेबाजी पर कार्रवाई, 10 युवक थाना तलब
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर में बीते शनिवार रात को विवादित नारेबाजी करने पर पुलिस ने केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। नारेबाजी करने वाले युवाओं की पहचान कर उन्हें पुलिस थाना तलब किया गया और नोटिस पर छोड़ा गया।
पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या खत्म होने के बाद कुछ युवाओं ने विवादित खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जांच पड़ताल में पुलिस ने युवाओं की पहचान की। जितेंद्र शर्मा निवासी खतरवाड़ी, सुंदरनगर के शिकायत पत्र पर मामला सुंदरनगर थाना में दर्ज हुआ था।
अब तक इस मामले में 10 युवाओं को थाना तलब किया और उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया है। इसमें पांच नाबालिग है और चार वयस्क हैं। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि केस दर्जकर लिया गया है। मामले में जांच जारी है। संवाद